Breaking :
||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

सड़क हादसे में पलामू के दो युवकों की मौत, दो लड़कियां घायल

गुमला : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बड़कादोहर पुलिस पिकेट से आधा किलोमीटर दूर बड़काटांड़ के पास सड़क हादसे में लेस्लीगंज झरझटिया निवासी करण कुमार गिरी (20) व अक्षय कुमार गिरी (24) की मौत हो गयी। जबकि बड़कादोहर निवासी उमा कुमारी (14) व कनक कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमा कुमारी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि घटना में उमा का बायां हाथ टूट गया है और कनक के सिर में भी गंभीर चोट आयी है। दोनों युवक बड़कादोहर थाना क्षेत्र स्थित अपने चाचा अभय भारती के घर मेहमानी आये थे, जहां से वे शनिवार दोपहर अपने चाचा की दो छोटी बेटियों को मोटरसाइकिल पर साथ लेकर अपने घर लेस्लीगंज लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गयी।