Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बिजली टावर का एंगल चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दस क्विंटल लोहे का एंगल बरामद

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने बिजली टावर में प्रयुक्त लोहे का एंगल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बरियातू जागीर गांव से झाडी व गड्ढे में छिपाकर रखे चोरी के दस क्विंटल लोहे का एंगल भी बरामद किया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

गिरफ्तार आरोपियों में बाजकुम निवासी पिंटू कुमार, श्रवण कुमार व लउआडीह निवासी सोनू कुमार सिंह शामिल है।पुलिस ने छापामारी के क्रम में तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव में चंदवा लातेहार पारेषण लाइन निर्माण का कार्य चल रहा था। यह कार्य ई सी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के द्वारा कराया जा रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माणाधीन टावर से पार्ट्स की चोरी कर ली। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर इस चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।