Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शादी से मना करने पर पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, लड़की की भाभी ने काटे बाल, गांव में घुमाया

पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़की का सिर मुंडवाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसके साथ मारपीट भी की गयी।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

क्या है पूरा मामला

दरअसल लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। लड़की एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी है। इसी बीच घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। 20 अप्रैल को शादी की तारीख रखी गयी। लेकिन युवती शादी नहीं करना चाहती थी। उसके मना करने के बाद भी घरवाले नहीं माने और शादी की तैयारी करने लगे। लेकिन जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो लड़की घर से भाग गयी। गांव वालों को शक था कि उसका अफेयर चल रहा है जबकि लड़की अफेयर से इनकार कर रही थी।

पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद भाभी ने काटे लड़की के बाल

मामला शांत होने के बाद युवती 20 दिन बाद घर लौटी। जब वह घर लौटी तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में पंचायत बुलायी गयी। पंचायत ने फैसला किया कि लड़की के बाल हटा दिये जायें और पूरी पंचायत में उसकी परेड करायी जाये। पंचायत के तुगलकी फरमान का पालन करते हुए लड़की की अपनी भाभी ने उसके बाल काट दिये और पूरी पंचायत में उसकी परेड करायी गयी। इसके बाद युवती को गांव के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान लड़की के साथ मारपीट भी की गयी। ग्रामीण उसके अफेयर के बारे में सवाल पूछते रहे, तरह-तरह की गालियां देते रहे। इस बीच लड़की चुप रही; उसने अपनी आपबीती किसी को नहीं सुनायी।

पुलिस कर रही जांच

इसी बीच अचानक पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी हो गयी। इसके बाद जंगल में युवती की तलाश शुरू हुई। लड़की को तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से बरामद किया गया। युवती एक पेड़ के नीचे बैठी रो रही थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चार हिरासत में

लड़की का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य पचू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव व कन्हाई उरांव समेत चार को पूछताछ के लिए थाने ले गयी है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ है उसके बाद लड़की डरी हुई है और बोलने की स्थिति में नहीं है।