Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सासंग गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस मारपीट में एक पक्ष के डब्ल्यू खान उर्फ साबिर खान व कारू खान घायल हो गये। बताया जाता है कि डब्ल्यू खान के घर में दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। पीड़ितों ने सदर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दिये गये आवेदन में पहले पक्ष के डब्ल्यू खान ने बताया है कि वह रात करीब एक बजे अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के जिकरउल्ला खान, अख्तर खान और सरताज खान समेत चार अन्य लोग उसके घर आये और लोहे की रॉड व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसका शोर सुनकर परिजन बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच बचाव के दौरान उसका भाई जाबिर खान घायल हो गया। पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।