Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल

रांची : आईएमए और झासा के आह्वान पर झारखंड के 15 हजार से ज्यादा सरकारी और गैरसरकारी डॉक्टर्स शुक्रवार सुबह छह बजे से हड़ताल (अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार) पर चले गये थे लेकिन मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एमजीएम में आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली गयी है। सुबह छह बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद थी। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही खुली थी लेकिन अब फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गयी है। आईएमए सचिव प्रदीप सिंह ने हड़ताल खत्म करने घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को एमजीएम जमशेदपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश उरांव के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि पांच साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के कमरे में घुसकर हमला कर दिया था। इस दौरान डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

इसके विरोध में एमजीएम सहित अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एमजीएम के ओपीडी के मेन गेट को बंद कर धरना दिया गया था। डॉक्टर सुबह नौ से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी थी। अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट बनाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गयी थी। मारपीट के मुख्य आरोपित संतोष कुमार और रवि कुमार को साकची पुलिस ने देवनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग समेत 10 लोगों को अब तक हिरासत में लिया है।

Jharkhand doctors strike ends