Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दुबियाखांड में ट्रक के धक्के से यात्री शेड गुमटी पर गिरा, दबकर दुकानदार की मौत

शिल्पा/सतबरवा

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर दुबियाखांड में शनिवार को एक ट्रक के धक्के से एक यात्री शेड ध्वस्त हो गया। इसके मलबे में दबकर गुमटी संचालक विनोद लाल (50) की मौत हो गयी। ट्रक नेशनल हाईवे में लगाने के लिए स्टोन डस्ट लेकर डालटनगंज की ओर से पोलपोल स्थित कैंप में जा रहा था।

बताया जाता है कि बिनोद गुमटी समेत शेड के मलबे में दबाने से उसकी हालत गंभीर हो गयी। पुलिस ने मिट्टी हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाईं और घायल अवस्था में विनोद को बाहर निकाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेजा। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की और विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पोलपोल निवासी मृतक को उसके परिजनों को सौंप दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद मृतक के एक पुत्र, पुत्री और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। राहत कार्य के दौरान सतबरवा और मेदिनीनगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। इधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह व सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया आनंद कुमार ने बताया कि ट्रक नेशनल हाईवे सड़क पर डस्ट लेकर मेदिनीनगर की ओर पोलपोल में स्टोन डस्ट गिराने जा रहा था। दुबियाखांड ढलान पर उतरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में यात्री शेड से टकराकर उसे जमींदोज कर दिया। शेड के बगल में गुमटी थी। शेड के मलबे में गुमटी सहित बिनोद दब गया।

इधर सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलायी गयी। मौके पर सैकड़ों लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। विनोद करीब 30 साल से दुबियाखांड मोड पर गुमटी चलाता था। वह व्यावहारिक और काफी मृदुभाषी था। मलबे में दबने के बाद लोग उसे निकालने के लिए दौड़ पड़े।