झारखंड प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों की प्रोन्नति पर बनी सहमति
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 37 अफसरों को जल्द ही प्रमोशन मिलेगा। मुख्य सचिव एल ख्यांगते की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पर सहमति ली जायेगी। इसके बाद अधिसूचना जारी की जायेगी।
जिन अफसरों को प्रमोशन मिलेगा उनमें अपर समाहर्ता कोटि से संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि में 14 अफसर शामिल हैं। संयुक्त सचिव से अपर सचिव कोटि में 14 और अपर सचिव से विशेष सचिव कोटि में नौ अधिकारी शामिल हैं।
बैठक में विकास आयुक्त अरुण कुमार, श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा और कार्मिक विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jharkhand Administrative Service officers promotion