Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बरवाडीह: जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्रद्धा सुमन अर्पित

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : रविवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। जहां प्रखंड के विभिन्न सामाजिक संगठन छात्र संगठन और राजनीतिक दलों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

रेलवे कॉलोनी की महिला समिति, अपना अधिकार अपना सम्मान मंच व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देश की आजादी को लेकर दिए गये योगदान को याद किया गया।

मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य सुनीता पाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश के प्रति योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके योगदान का कर्ज देशवासी कभी भी नहीं चुका सकते हैं। यही कारण है कि आज वे हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं।

वही अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव संतोषी शेखर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया। उन्होंने देश को आजाद कराने में कई महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मौके पर नमो एप लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, निहारिका देवी, प्रेमलता देवी, फिरोज अहमद, सागर कुमार, अतुल कुमार सिंह, हेमंत कश्यप, डब्लू कुमार ठाकुर, यशी शेखर, नवी हेंब्रम समेत काफी सख्या में लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *