Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

बरवाडीह के कटिया जंगल में शहीद जवान के पेट में बम प्लांट करने की घटना में शामिल कुख्यात नक्सली समेत दो गिरफ्तार

palamu pramandal news

गढ़वा : लातेहार जिले के बरवाडीह के कटिया जंगल में शहीद जवान के पेट में बम प्लांट करने के आरोपी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े सुशील कुमार राम उर्फ ​​रितेश जी उर्फ ​​नितेश जी और उसके एक सहयोगी दशरथ राम को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 12 बोर की दो गन, 12 बोर की जिंदा गोली, जंगली केमोफ्लेज पैंट के चार, जंगली केमोफ्लेज टोपी पांच, एक चौड़े हरे रंग की कंपनी का जूता, एक बजाज कंपनी की बाइक और 14000 रुपये नकद बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार सुशील कुमार राम उर्फ ​​रितेश जी उर्फ ​​नितेश जी पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के ढांचा बार गांव का रहने वाले है। जो शीर्ष नेता प्रशांत बोस और अरविंद जी का सहयोगी रहा है।

वर्तमान में भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी के नाम से एक अपराधी संगठन बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार दूसरा नक्सली दशरथ राम इसी का सहयोगी है। जो कांडी थाना क्षेत्र के नाउ भिलमा गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुशील कुमार लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में शहीद जवान के पेट में बम प्लांट करने की घटना में भी शामिल रहा है। इस पर लातेहार और गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

palamu pramandal news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *