Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो अफीम तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, 25 लाख रुपये नकद व 6 किलो अफीम बरामद

latehar police opium smugglers

जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर हेरहंज थाना पुलिस ने सलैया गांव में छापामारी कर 25 लाख रुपये कैश व 6 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार अफीम तस्करों में गंगा राम पिता धनेश्वर पासवान ग्राम सलैया थाना हेरहंज और उमेश यादव पिता तारकेश्वर यादव फूलसू पिपरा टोला बालूमाथ शामिल है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अभियान एएसपी विपुल पांडे ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी गंगा राम के घर बड़ी मात्रा में अफीम रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसे वह बेचने की तैयारी कर रहा था।

इसी गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने 31 जनवरी की देर रात 12:30 बजे सलैया गांव पहुंचकर गंगा राम के घर की घेराबंदी की व तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान गंगा राम के घर से पुलिस ने 3KG अफीम व एक मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के क्रम में गंगा राम ने बताया कि उक्त अफीम ग्राम फूलसू के पिपरा टोला के अफीम व्यापारी उमेश यादव का है।

उन्होंने बताया कि गंगा राम की निशानदेही पर छापेमारी टीम ने पिपरा टोला बालूमाथ स्थित उमेश यादव के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान दीवान पलंग के बॉक्स में रखे 3 किलोग्राम अफीम, एक छोटा काले रंग का इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक सफेद रंग का टीवीएस कंपनी का तराजू, 25 लाख 10 हजार रुपए कैश व विवो कंपनी का एक एंड्राइड फोन बरामद किया गया।

एएसपी श्री पांडे ने कहा कि बालूमाथ व हेरहंज थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

छापामारी दल

प्रदीप कुमार दास बीडीओ हेरहंज, प्रदीप कुमार शर्मा थाना प्रभारी हेरहंज, धर्मेंद्र कुमार महतो थाना प्रभारी बालूमाथ, पुअनि कैलाश कुमार मंडल हेरहंज, कुंदन कुमार बरियातू टीओपी प्रभारी, कुबेर साव बालूमाथ थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

latehar police opium smugglers

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *