Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलोहरदगा

लोहरदगा में आज फिर IED ब्लास्ट, कोबरा का एक जवान घायल, हेलीकॉप्टर से ले जाया गया रांची

Lohardaga IED blast

राजा/लोहरदगा

लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में आज शनिवार की दोपहर 3 बजे नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान प्रेसर बम की चपेट में आने से कोबरा का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में जवान को हेलीकॉप्टर से रांची इलाज के लिए ले जाया गया। दूसरे दिन भी आईईडी ब्लास्ट होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सली के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद से लगातार पुलिस की ओर से नक्सलियों के विरूद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल हो गया। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन हांसदा ने घटना की पुष्टि की है।

बता दें कि गुरुवार को लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र में स्थित बुलबुल के आसपास माओवादी संगठन के रवींद्र गंझू, रंथु उरांव, छोटू खरवार, नाजिम अंसारी और अन्य नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद से जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Lohardaga IED blast

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

इसे भी पढ़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *