Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

bariyatu latehar news

संजय राम/बारियातू

लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू टीओपी के गुलगुलिया मोहल्ला के पास कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

मृत महिला की पहचान गुलगुलिया मुहल्ला निवासी प्रमोद उर्फ शुकुल साव की पत्नी उर्मिला देवी (28)) के रूप में हुई है।

मृतका के पति शुकुल ने बताया कि वह सुबह चार बजे के आसपास घर से बाहर निकली थी। जब एक घंटे के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच आसपास के लोगों ने बताया कि सिचाई कूप के पास चप्पल पड़ा हुआ है। कुएं के पास पहुंचा तो देखा चप्पल उर्मिला का ही था। जब कुएं में देखा तो उसका शव पानी में तैर रहा था।

इसके बाद इस बात सूचना टीओपी प्रभारी को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी जयनारायण मेहता सदल बल कुएं के पास पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि ये हत्या है या आत्महत्या इसको लेकर हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इधर, मृत महिला के दो बच्चे प्रिंस कुमार व पीयूष कुमार का रोते-रोते बुरा हाल है।

bariyatu latehar news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *