Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

सड़क दुर्घटना में मनिका भाजपा महामंत्री समेत तीन घायल

मनिका : कार से जा रहे थे रांची । ड्राइवर ने करमाही के पास खड़े ट्रक में मारी टक्कर।

प्रखंड के दोमुहान नदी से आगे रांची-मेदनीनगर पथ के करमाही के पास सड़क दुर्घटना में मनिका भाजपा महामंत्री सह पूर्व उप प्रमुख धर्मजीत राय, संजय शर्मा और चालक मुख्तार अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तीनों अहले सुबह कार से रांची जा रहे थे। इसी दौरान करमाही के पास खड़े ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में धर्मजीत राय के सिर में और हाथ में चोट आई है जबकि संजय शर्मा का हाथ टूट गया है ।वही मुख्तार अंसारी को हल्की चोटें आई है।

तीनों घायलों को मनिका अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *