Saturday, March 22, 2025
पलामू प्रमंडल

पलामू में एरिया कमांडर समेत 6 JJMP उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Palamu news JJMP arrest

पलामू : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के कुख्यात एरिया कमांडर अरविंद राम समेत छह नक्सलियों को पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोलडीह इलाके में तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एरिया कमांडर अरविंद राम, संजय राम, कृष्ण यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव और परमात्मा राम शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर इलाके के रहने वाले हैं। झारखंड-बिहार सीमा पर अरविंद राम के नेतृत्व में जेजेएमपी का दस्ता आतंक मचा रखा था।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देशी रायफल, एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा गोलियां और 7 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अरविंद राम पर झारखंड बिहार में 15 से ज्यादा नक्सली हमले का आरोप है।

पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अरविंद झारखंड बिहार बॉर्डर पर आतंक था। इसकी गिरफ्तारी से कारोबारियों और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि एक तरह से झारखंड-बिहार सीमा पर इस जेजेएमपी दस्ते का सफाया हो गया है।

Palamu news JJMP arrest

इसे भी पढ़ें :- यूक्रेन में फंसे लातेहार की राजनंदिनी की वापसी के लिये परिजन लगा रहे हैं सरकार से मदद की गुहार