Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

पलामू : दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग जाने से पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। यह मामला पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई बाजार से सामने आया है। यहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की शादी 18 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए तेतराई गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार बुधवार को वह बाइक से तेतराई बाजार जा रहा था कि अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पांकी सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डालटनगंज भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के दुलही गांव निवासी गुड्डन कुमार (24) पिता इंद्रदेव राम के रूप में हुई है। 18 अप्रैल को उसकी शादी नावाजयपुर में हुई थी। शादी में उसे मोटरसाइकिल मिली थी। इसी मोटरसाइकिल से वह तेतराई गया था।

Palamu Accident News Today