Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Update News

रांची : राज्य में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छह मई से राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना। सात मई राज्य में कुछ स्थानों पर और आठ और नौ मई को कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्ष होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है।

राज्य में नौ मई तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात का असर देखा जायेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसमें मुख्य रूप से दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ साहेबगंज में बारिश होने की संभावना है। आठ और नौ मई को राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार पांच मई को राज्य के सराइकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के रांची में छह और सात मई से आंशिक बादल छाये रहेंगे एवं मौसम शुष्क रहेगा। आठ और नौ मई से गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में आने वाले तीन दिनों के दौरान चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी।

Jharkhand Weather Update News