Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र में चार नाबालिग लड़कों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन लड़कों की मानसिक कुंठा वहीं खत्म नहीं हुई। उन लोगों ने पहले लड़की को धमकी दी और फिर बाद में उसका सेक्स वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। मामला जैसे ही थाने पहुंचा रामगढ़ पुलिस भी सक्रिय हुई। आनन-फानन में छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने उन चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जो उस वीडियो में नजर आ रहे थे और जिन लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया था।

बलात्कार की पीडि़ता 18 वर्षीया युवती ने पुलिस को बताया कि बलात्कार करने वाले लड़कों ने उसे धमकी दी थी। पहले तो उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया। फिर उसका सेक्स वीडियो भी उन लोगों ने बनाया। बाद में कहा कि अगर वह अपने घर में इस वारदात की जानकारी देगी तो सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया जायेगा। इस डर से उसने अपने घर में 21 अप्रैल 2024 की दोपहर को हुई इस वारदात की जानकारी नहीं दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2024 की दोपहर 11:30 बजे वह अपने घर से निकली थी। सिरका अरगड्डा डंपिंग यार्ड के पास चारों लड़कों ने उसे मिले और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरन झाड़ी की तरफ ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सभी लड़कों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच की है। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने उसका सेक्स वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो कि उसके परिजनों ने देखा। तीन मई को परिजनों से ही पीड़िता की मां को इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली।

पीड़िता ने सामूहिक बलात्कार करने वाले लड़कों की पहचान पुलिस को बतायी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उन चारों लड़कों को पकड़ा। उनके खिलाफ रामगढ़ थाने में कांड संख्या 123/24 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन आरोपितों पर आईपीसी की धारा 376 (डी), 120 (बी) और आईटी एक्ट 66 (ई), 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

Ramgarh Gang Rape News