Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी

गुमला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गुमला जिले के सिसई में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन अब एनडीए के खिलाफ वोट जिहाद का सहारा ले रहा है। साथ ही मोदी ने लोहरदगा के प्रत्याशी समीर उरांव और खूंटी के अर्जुन मुंडा सहित एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में 13 मई को वोट करने की अपील की।

PM Modi Jharkhand Visit

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में इंडी अलायंस भ्रष्टाचार में लिप्त है। माताएं और बहनें मेहनत से एक-एक रुपये जमा करती हैं लेकिन यहां कांग्रेस के एक सांसद के ही घर से नोटों के ढेर निकले। ये इतने बड़े थे कि मशीन लाए गये, जो हांफने भी लगे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये पैसा किसका है? साथ ही कहा कि ये जनता का, उसके पसीने और हक का है। यहां के एक पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। कोर्ट भी कह रहा है कि चोरी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण देश में नक्सलवाद और माओवाद की समस्या बनी लेकिन उनकी सरकार ने देश के बड़े हिस्से को इससे मुक्त कराया। आतंकवादियों पर भी वोट बैंक के कारण कार्रवाई नहीं होती थी। यहां संथाल से लेकर दूसरे हिस्सों में घुसपैठियों को बढ़ावा देने का खेल रहा। पीएफआई अपना संगठन चला रहे। आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा। जमीन के लिए आदिवासी बेटियों के साथ क्या-क्या नहीं किया जा रहा। जब लोग आवाज उठाते हैं तो वोट जिहाद की बात इंडी गठबंधन वाले करने लगे हैं। वो कितना भी जिहाद कर लें, मोदी डरने वाला नहीं। मोदी के रहते कोई आदिवासियों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता।

मोदी ने कहा कि एनडीए गठबंधन भ्रष्टाचार हटाओ की बात करता है जबकि इंडी वाले कहते हैं कि भ्रष्टाचार बचाओ। सभी दिल्ली और दूसरी जगहों पर इकट्ठे होते हैं। चुनाव के समय रैलियां कर रहे कि भ्रष्टाचारी बचाओ। मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि आने वाले पांच सालों में सभी भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चलेगा। इंडी गठबंधन वालों को आज भी बर्दाश्त नहीं कि एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया। वे रोज नया झूठ फैला रहे। अब कह रहे कि मोदी संविधान बदल देगा। वे मुर्खों के सरदार से कहना चाहते हैं कि वे 10 सालों से प्रधानमंत्री हैं लेकिन इतने सालों में उन्होंने ऐसा कोई पाप बाबा साहेब के संविधान के साथ नहीं किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने तो इंडी गठबंधन का नकाब उतार दिया है। अपने शासन काल में कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद की राह पर रहा। अब तो तुष्टिकरण की राह पर भी है। कांग्रेस जो चश्मा पहनती है, उससे उसे केवल एक ही वोट बैंक दिखता है- मुसलमान। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा, इसकी बात करती है। कांग्रेस को यह सब नहीं करना है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले एससी, एसटी, ओबीसी को मिले आरक्षण पर डाका डालने में लगी है। संविधान जब बना तब बाबा साहब आंबेडकर ने तय किया था कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिलेगा। कांग्रेस आपका हक छीनकर मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने में लगी है। सभी को सतर्क रहना होगा लेकिन मोदी की गारंटी है कि जब तक वे जिंदा हैं तब तक दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण में से रत्ती भर भी चोरी नहीं करने देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कहने लगे कि झाड़ू लगाने और शौचालय बनाने से क्या होगा? आज गांव-गांव देखिए, हालात बदले हैं। उन्होंने जब मोबाइल का डेटा सस्ता किया, गांव-गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले और हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने की ठानी तो ये झामुमो वाले और कांग्रेस वाले कहते थे कि गांव वालों को इसका क्या फायदा? आज मेरे गांव का युवा सोशल मीडिया का हीरो है। कांग्रेस वालों ने इंटरनेट को अमीरों की चीज बना दिया था। मैंने इंटरनेट को गरीबों के घर पहुंचा दिया है।

इस दौरान मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद समीर उरांव, सुदर्शन भगत, अर्जुन मुंडा (केंद्रीय मंत्री), पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सिसई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अतीत को हम सभी लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी झारखंड की विरोधी रही है। झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है। विकास की भी विरोधी रही है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का आंदोलन आजादी के पहले से चल रहा था। केंद्र में 50-60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। उसने कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया। उल्टे अलग राज्य की मांग करने वाले लोगों को खरीद लिया। पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को खरीदा। इसके बाद शिबू सोरेन को खरीदा। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर उन्होंने झारखंड अलग राज्य का गठन कर दिया। भाजपा जो कहती है वह करती है।

मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में कांग्रेस, राजद और जेएमएम की सरकार चल रही है। इन लोगों ने राज्य को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। जितने भी खनिज हैं, यहां तक कि नदी के बालू को भी नहीं छोड़ा। इस लोकसभा चुनाव में हम सभी को संकल्प लेना है कि लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को जिताना है और देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। वे हर बार कहते हैं कि भाजपा वालों ने उन्हें फंसा दिया। ईडी वालों ने हमें फंसा दिया। कल झारखंड हाई कोर्ट का निर्णय आया। झारखंड हाई कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कोई फंसाया नहीं है। वह अपनी करनी से आज जेल में बंद हैं।

PM Modi Jharkhand Visit