Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी

PM Modi In Palamu

पलामू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पलामू जिले में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छिनने नहीं देंगे।

PM Modi In Palamu
PM Modi In Palamu

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जीया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मोदी ने कहा कि जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। वे तो गर्व से कहते हैं कि उनके घर में कई प्रधानमंत्री थे। वे चांदी के चम्मच से खाते रहे। गरीब की, दलित और आदिवासी झोपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं किया।

गौरतलब है कि पीएम की जनसभा में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे तैनात रहे।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधान सेवक बनाने के लिए खड़े हैं। देश के पास एक ऐसा नेता है, जिसके पास विजन है। उनके नेतृत्व में हम देश ही नहीं दुनिया का कल्याण करना चाहते हैं जबकि सामने इंडी गठबंधन के लोग देश की प्रगति को रोकना चाहते हैं। इसके लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं।

वे शनिवार पलामू में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या सत्ता में आने के साथ ही शुरू कर दी। उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया। गरीब, आदिवासी, दलित और वंचितों को संविधान में उठाने की बात करने वाले बाबा साहब को भुला दिया। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया। पूरे विश्व में स्थापित करने का काम किया।

बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व में करोड़ों गरीबों को सिर पर छत मिला है। उन्हें पक्का मकान मिला है। करोड़ों लोगों को आज मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की लांचिंग की। इससे गरीबों को 5 लाख रुपये के इलाज की सुविधा मुफ्त मिल रही है। साथ ही कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने वाले आज लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने झारखंड को आगे बढ़ाने का काम किया जबकि सत्ता में इंडी गठबंधन की सरकार आने पर झारखंड को लूट लिया। जल, जंगल, जमीन, पहाड़ और बालू की रक्षा करने का नारा देने वाली सरकार ने हर तरफ लूट मचा दिया। ऐसा लूट मचाया कि जेल की हवा खाने चले गए। क्योंकि, प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि ना खाएंगे ना खाने देंगे।

PM Modi In Palamu