Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

लातेहार ट्रिपल मर्डर न्यूज

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के डबरी गांव में एक सिरफिरे युवक रंजन उरांव ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर कर दी। घटना रविवार रात की है। मृतकों में आरोपी का पिता सूरज उरांव (65) भाभी अनुपमा देवी (35) तथा एक अन्य रिश्तेदार मंसूरिया देवी (32) शामिल है। आरोपी रंजन उरांव ने अपने चचेरे भाई अमलेश उरांव और अपनी पत्नी हीरामणि देवी को भी कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया है।

लातेहार ट्रिपल मर्डर न्यूज

जानकारी के अनुसार आरोपी रंजन उरांव रविवार की रात शराब के नशे में घर आया था। किसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद हो गया तो सबसे पहले उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद रंजन ने अपने चचेरी भाभी अनुपमा देवी और एक अन्य रिश्तेदार मंसूरिया देवी को भी कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी ने अनुपमा देवी का तो सर ही धड़ से अलग कर दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं आरोपी ने अपने चचेरे भाई और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन दोनों किसी प्रकार बच गए।

लातेहार ट्रिपल मर्डर न्यूज

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। सोमवार को पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

डबरी गांव काफी सुदूरवर्ती गांव है। यहां मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं करता है। इस कारण घटना की जानकारी घटना की जानकारी रात में लोगों को नहीं हो सकी थी। सोमवार को जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।

लातेहार ट्रिपल मर्डर न्यूज