Monday, January 20, 2025
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में चैती नवरात्र पर श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ शुरू, भक्तिमय हुआ वातावरण

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पचफेड़ी शिव मंदिर प्रांगण में चैती नवरात्र को लेकर श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ शुरू हुआ। अयोध्या से पधारे दिलेश्वर जी महाराज ने नवाह्न पाठ में संगीतमय श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर श्रीरामचरित मानस पाठ में लोगों ने सस्वर गाया। वहीं पंडित अखिलेश पाठक ने नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैल पुत्री की पूजा विधि विधान से संपन्न कराया। श्रीरामचरित मानस नवाह्म पाठ और मां शैल पुत्री की पूजा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मौके पर अमर पूजा समिति के अध्यक्ष बली यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष बुधानी प्रसाद, राजीव रंजन कुमार, बच्चन यादव, श्याम प्रकाश, अजय प्रसाद समेत अनेक लोग उपस्थित थे।