Breaking :
||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरी पुल के समीप आईआरबी जवानों से भरी बस के पलटने से एक जवान की मौत हो गयी जबकि 12 से अधिक घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को बगोदर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी चार जवानों को धनबाद से दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट किया गया।

गिरिडीह में जवानों से भरी बस पलटी

बताया गया कि गिरिडीह से इंडियन रिर्जव बटालियन के जवानों को लेकर सात बसें चुनाव की ड्यूटी कराने अलग-अलग जिलों में जा रही थी। हर बस में 40 के करीब जवान बैठे थे। गिरिडीह से गढ़वा जा रही एक बस का चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। नतीजन बस झरी पुल के समीप असंतुलित होकर पलट गयी, जिसमें लोहरदगा के रहने वाले एक जवान विकास भगत की मौत मौके पर हो गयी और 12 से अधिक जख्मी हो गये

सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनजंय राम और थाना प्रभारी सुख सागर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एसपी दीपक कुमार शर्मा भी पहुंच गये। सभी घायल जवानों को आनन-फानन में बगोदर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जख्मी चार जवानों मोती लाल बॉस्के, हिंदु मांडी, स्वाधीन हेम्ब्रम और गोपाल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद से दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट किया गया। एसपी ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं।

गिरिडीह में जवानों से भरी बस पलटी