Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

लातेहार : मंगलवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम में 108 एंबुलेंस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बालू ग्राम अंतर्गत चापा टोला निवासी ऎनुल अंसारी 60 वर्ष के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वस्तजीम मियां के बड़े पुत्र ऎनुल अंसारी बालूमाथ से साप्ताहिक बाजार कर ऑटो से अपने घर लौटे थे। ऑटो से उतर कर सड़क पार करने के दौरान रास्ते से गुजर रही 108 एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, बालूमाथ थाना पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक की 6 बेटियां हैं जिसमें पांच का विवाह हो चुका है।

इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस वाहन चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी है। मृतक ऎनुल अंसारी अपने चार भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे।

Balumath Latehar Accident News