Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इनमें तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। सभी अधिकारियों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप में कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है।

इन जिलों के लिए उपायुक्तों ने प्रपत्र क गठित कर सरकार को रिपोर्ट भेजा था, जिसकी प्रथम दृष्टया जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये। सारा मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा गया, जिसके बाद रिटायर आईएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को आरोपों की जांच के लिए जांच संचालन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। सभी अधिकारियों से आरोपों के मामले में जवाब-तलब भी किया जायेगा। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

रविन्द्र कुमार सिंह, सेवानिवृत, झाप्रसे, तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी, चतरा।

जयदीप तिग्गा, झाप्रसे, तत्कालीन जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा।

रविशंकर, सेवानिवृत, झाप्रसे, तत्कालीन संयुक्त सचिव सह आंतरिक वित्तीय सलाहकार, जलसंसाधन विभाग झारखंड।

लखी राम बास्के, झाप्रसे, तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी-03, मानगो शिविर, आदित्यपुर, सम्प्रति उप सचिव योजना एवं विकास विभाग।

जितेंद्र कुमार देव, झाप्रसे, तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़।

मुकुंद दास, सेवानिवृत, झाप्रसे, बीडीओ, गुमला।

संदीप बक्शी, झाप्रसे

झारखंड के सात अधिकारियों पर कार्रवाई