Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंड

प्यार में धोखा देने के शक में कुल्हाड़ी से काटा प्रेमिका का गला

प्यार में धोखा रांची

रांची : प्यार में धोखा देने के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका का गला रेत कर हत्या कर दी। 15 वर्षीय प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद प्रेमी ने पंडरा ओपी क्षेत्र में आईटीआई बस स्टैंड के पास ढेलटोली स्थित अपने कमरे में शव को छिपा दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पंडारा ओपी पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। इसके बाद छापेमारी कर प्रेमी प्रशांत तिर्की को पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। गुमला निवासी मृतक इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाला था।

मृतका के चचेरे भाई राहुल उरांव ने पंडारा ओपी थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि बहन एक दोस्त के घर होली खेलने गई थी। शाम को किसी ने सूचना दी कि उसका शव एक घर में पड़ा है।

इधर, आरोपी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से पहले से परिचित था। उसे शक था कि वह उसे धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर कमरे में उनका विवाद हो गया और गुस्से में उन्होंने वहां पड़ी कुल्हाड़ी से प्रेमिका के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *