Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: दस दिन से लापता अनिल की तलाश में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

लातेहार : पुलिस चंदवा थाना क्षेत्र के आन गांव निवासी अनिल सिंह की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने से परिजन किसी अप्रिय घटना को लेकर आशंकित हैं।

तीन अप्रैल को उसकी हत्या कर शव में पत्थर बांध किसी जलाशय में फेंके जाने की अफवाह के बाद चंदवा थाना पुलिस को दी गई।

चंदवा थाना पुलिस को 3 अप्रैल को एक अफवाह मिली की उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के निर्देश पर एसआई मुकेश कुमार चौधरी, एसआई अरविंद सिंह सदल बल गांव पहुंचे। वे कुएं और तालाब की तलाशी लेते रहे लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

बताया जाता है कि अनिल 25 मार्च को रेंची गांव फुचका बेचने गया था, जहां से वह गायब हो गया। आसपास के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को अफवाह उड़ी कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव से पत्थर बांधकर रेंची गांव के एक तालाब में फेंक दिया गया। इसके बाद से परिजन व ग्रामीण जलस्रोतों को खंगाल रहे हैं। सूचना पर चंदवा थाना पुलिस भी लापता अनिल की तलाश में लगी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें