Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
चंदवाझारखंडलातेहार

लोहरदगा में रामनवमी जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा में चंदवा के युवक की मौत

लातेहार : रामनवमी के दिन लोहरदगा जिले के हरही गांव में रामनवमी के जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा में चंदवा प्रखंड के एक व्यक्ति की जान चली गयी। उसकी पहचान बोदा पंचायत के रहमत नगर निवासी अमान अंसारी के रूप में हुई है।

अमान की मौत की सूचना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। गांव में मातम जैसा सन्नाटा है। प्रशासन को इसकी भनक लगते ही प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन के आला अधिकारी सोमवार सुबह से ही गांव में डेरा डाले हुए हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र, बीडीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार के अलावे सीआरपीएफ के अधिकारी भी बोदा गांव में जुटे हुए हैं। ग्रामीण मृतक के परिजनों को तत्काल नगद राशि सहयोग के रूप में देने की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

ग्रामीण व परिजनों से बात करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि तत्काल मृतक के चारों बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया जाएगा। विधवा पेंशन के रूप में तत्काल स्वीकृति दी जाएगी। जन वितरण प्रणाली की मदद से तत्काल परिजनों को 1 क्विंटल खाद्यान्न की मदद दी गई है।

हालांकि ग्रामीण नौकरी की मांग कर रहे थे। इस पर आला अधिकारियों ने कहा कि वे सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर उच्च अधिकारियों को नौकरी की प्रक्रिया के लिए प्रेषित कर देंगे। हर हाल में पीड़ितों को न्याय मिलेगा, दोषी को सजा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :- कुख्यात मानव तस्कर महिला ने किया सरेंडर, एक लाख था इनाम

ग्रामीणों की माने तो मृतक अमान अंसारी पिता सलामत अंसारी अपने भतीजे मोहम्मद, वसीम पिता मन्नान अंसारी के साथ एक पुरानी बाइक एवं दवा लेने लोहरदगा के चंदलासो गया था। ये लोग लोहरदगा टोरी ट्रेन की मदद से उक्त गांव गए थे। वहां से वे बाइक लेकर सड़क मार्ग से लौट रहे थे।

इसी क्रम में हरही गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव व हिंसा भड़की थी। उक्त लोग कुजरा गांव पहुंचे थे। यहां अज्ञात हमलावरों ने इन दोनों पर हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस की मदद से दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान अमान की मौत हो गई। मृतक के भाई कलाम अंसारी ने नौकरी व अन्य सरकारी मदद हेतु जिला प्रशासन को आवेदन दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें