Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बालूमाथलातेहार

संविधान निर्माता अंबेडकर जयंती को लेकर बालूमाथ में कई कार्यक्रमों का आयोजन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार को अंबेडकर जयंती को लेकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मसात करने पर बल दिया गया। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पासवान समाज द्वारा बालूमाथ अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय परिसर में की गई प्रखंड मुख्यालय के हरिजन टोला में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू मौजूद रहे। उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। यह जयंती बालूमाथ भाजपा कार्यालय में भी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित की गई यहां पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

8000 से कम कीमत में मिल रहा है ये दमदार बैटरी बैकअप वाला फ़ोन