Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर DC और SP ने लगायी अधिकारियों की क्लास

Latehar Latest News Today

लातेहार : 27 दिसंबर को लातेहार जिले के कुंदरी गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर आज पुलिस लाइन में उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अधिकारियों और पुलिस बल को ब्रीफिंग दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के लातेहार जिले में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था, घेराबंदी, स्टॉल आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। सजग एवं सतर्क रहकर अपना कार्य करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जिला पुलिस एवं अन्य जिलों से आये पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों की सुविधा का ख्याल रखने एवं उनके साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का संवेदनशीलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने सभी को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। सभी लोग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने ड्यूटी स्थल पर ससमय मौजूद रहेंगे एवं कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत निर्देश मिलने के बाद ही प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे।

ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील रहने और वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान उप समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Latehar Latest News Today