Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन

रांची : राजधानी रांची के होटवार इलाके में बर्ड फ्लू (एच5एन1) फैला हुआ है। प्रशासन ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रभावित इलाका क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवार में है। एहतियात के तौर पर वहां के दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

इस बाबत प्रक्षेत्र के डॉ. गणेश ने बताया कि प्रतिबंधित जोन के एक किमी के रेडियस में मुर्गी, बत्तख और अंडों को जब्त कर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम रांची आयी थी। टीम ने बर्ड फ्लू के नमूने एकत्रित किये हैं, जिसकी जांच की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक, संक्रमण शहर के दूसरे इलाकों में ना फैले इसके लिए जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। दिल्ली से आयी केंद्रीय जांच टीम के प्रमुख डॉ. रजनीश गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि होटवार के एक किमी के इलाके में अंडे, मुर्गी और बत्तख की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि स्पष्ट नहीं हो जाता कि बर्ड फ्लू के वायरस खत्म हो गये हैं।

डॉ रजनीश गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया है कि बर्ड फ्लू की वजह से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है, जिन लोगों के घरों आसपास मुर्गी पालन किया जाता है, उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है। यदि उन्हें तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द, भूख में कमी जैसे लक्षण होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।