Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार

रांची में छह तस्कर गिरफ्तार

रांची : लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ मुख्य सप्लायर सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मुख्य सप्लायर नावेद अली अंसारी, विक्की उर्फ दानिश, फैजान अली, मो शाहिल आलम, सावन खान और शहनवाज उर्फ राजा शामिल है। इनके पास से ब्राउन शुगर 15.25 ग्राम, ब्राउन शुगर के बिक्री का पैसा 36 हजार 840 रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य तीन लाख रुपये है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यों की बरामदगी और इसके अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजुमन कॉलोनी स्थित नावेद अली अंसारी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का सुनियोजित एवं सगठित तरीके से भंडारण, पैकेजिंगऔर वितरण के लिए तैयारी कर रहे छह तस्करों को पकड़ा गया।

रांची में छह तस्कर गिरफ्तार