Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

रांची में चार अपराधी गिरफ्तार

रांची : हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हिंदपीढ़ी निवासी मो रियासत, मो चांद, बाबर उर्फ गुगुन और मो सज्जाद शामिल है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, और एक चाकू बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी थाना के मोजाहिद नगर क्षेत्र में कुछ अपराधी एकत्रित होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एक घर में छापेमारी की। वहां से तीन अपराधियों को पकड़ा गया। इनके पास से हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में मो रियासत ने बताया कि ये लोग यहीं डकैती का योजना बना रहे थे और ये हथियार कुछ दिन पहले मो सज्जाद के ने घर में छिपा के रखने के लिए दिया था। घटनास्थल से अरमान भागने में सफल हुआ। इसके बाद घर से मो सज्जाद को भी मामले में गिरफ्तार किया गया।

रांची में चार अपराधी गिरफ्तार