Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा

Modi Shah Rajnath Jharkhand Visit

रांची : लोकसभा चुनावों में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं।

प्रधानमंत्री पहले 15 मई को झारखंड दौरे पर आने वाले थे। वे गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान में एनडीए के घटक दल आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 10 मई को खूंटी में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की चुनावी सभा में शामिल होंगे। इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे बोकारो में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के नामांकन में मौजूद रहेंगे। पर्चा दाखिल करने के बाद वे रोड शो करेंगे, फिर चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।

भजपा के स्टार प्रचारक में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी 10 मई को झारखंड आयेंगे। इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर झामुमो और भाजपा के पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, राजमहल सीट से भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन नामांकन करेंगे।

Modi Shah Rajnath Jharkhand Visit