Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल

रांची : रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिये जाने पर नाराजगी जतायी। साथ ही कहा कि वे झंडा लेकर समर्थन करने नहीं आये थे। इसलिए पार्टी छोड़ने का निर्णय किया है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की गयी थी। कांग्रेस की ओर बायोडाटा मांगा गया। इसके बाद झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि राहुल गांधी का कहना है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। आप सभी मामलों में फिट बैठते हैं। आपको रांची लोकसभा सीट से टिकट दिया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवार की घोषणा के लिए भी लंबा समय लिया। जब टिकट की घोषणा हुई तो वो सबके सामने है।

चौधरी ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा का दरवाजा नहीं खटखटाया है। उन्होंने फिलहाल निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने से इनकार किया। साथ ही कहा कि करीबियों से विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें ऑफर दिया था। उस समय वह भी आईएनडीआईए में थे। रांची से सीट देने की भी बात भी कही थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा से जीता था तो पार्टी को केवल दिया। उससे कुछ लिया नहीं।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी 28 मार्च को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

Ramtahal Choudhary left Congress