Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: लगातार हो रही बारिश से गिरा ग्रामीण का घर, मदद की गुहार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के भगया पंचायत अंतर्गत केरी ग्राम में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण केरी ग्राम निवासी दासो राम के खपरैल का घर गिर कर ध्वस्त हो गया। जिससे दासो राम और उनके परिजन बेघर हो गये हैं। उन्हें रहने और खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बारिश के दौरान घर गिर जाने से घर में रखे सामान, पहनने व खाने-पीने की सभी चीजें भीग कर बर्बाद हो गये हैं। जिस कारण उन्हें आसपास के ग्रामीणों से सहायता लेनी पड़ रही है। पीड़ित परिवार ने प्रखंड व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, घटना की सूचना पर पंचायत की मुखिया रोहिणी देवी और पंचायत समिति सदस्य लिपि देवी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी सुविधा और प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया है।