Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आजसू की महिला नेत्री रीमा देवी ने मकर संक्रांति पर गरीबों में बांटे चूड़ा, गुड़, तिलकुट व कंबल

लातेहार : रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में आजसू पार्टी की महिला नेत्री रीमा देवी द्वारा चूड़ा, गुड़, तिलकुट व कंबल का वितरण किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर आजसू नेता रीमा देवी ने कहा कि सरकारी तंत्र में कंबल उपलब्ध होने के बाद भी गरीबों को समय पर कंबल उपलब्ध नहीं हो पाता है। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भी गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। इन बातों को देखते हुए हमें यह काम अपने निजी कोष से करना पड़ा।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान ने कहा कि नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते समय ध्यान नहीं दिया जाता है, जिसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ता है।

मौके पर जिला प्रवक्ता नितेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्रावण पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, विकाश साहू, जयप्रकाश कुमार, जुबेर अंसारी, मनोज प्रसाद, चिंता देवी, बैजंती देवी, सुरेश प्रसाद, बबिता कुँवर, ज्ञानती देवी, रीना देवी, सुलेखा देवी, उर्मिला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।