Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान

गढ़वा: जिले के विशुनपुरा ब्लॉक के बीडीओ हीरक मन्ना करकेट्टा ने शनिवार की दोपहर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। आत्महत्या की सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर समेत जिले के अधिकारी उनके सरकारी आवास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस भी जांच में जुटी है।

गढ़वा के विशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ हीरक मन्ना करकेट्टा पर दो दिन पहले राजस्व उपनिरीक्षक जीतेंद्र कुमार के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा था। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि वह इस बात से काफी परेशान थे।

बताया जा रहा है कि बीडीओ पहले से ही मानसिक रूप से असामान्य थे। डीसी को आवेदन देने के बाद वह काफी परेशान दिख रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर डीसी समेत जिले के अधिकारी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा द्वारा अपने सरकारी आवास में फांसी लगा लेने की घटना सुनकर लोग स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह से ही बीडीओ आवास का दरवाजा बंद था। हस्ताक्षर लेने के लिए जब ब्लॉक कर्मचारी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे तो दिन के तीन बजे तक दरवाजा बंद था। इसके बाद कर्मियों ने विशुनपुरा थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह बीडीओ आवास पहुंचे। सरकारी आवास की खिड़की से देखा गया तो बीडीओ का शव रस्सी से लटक रहा था। इसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी। घटना को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Garhwa Vishunpura BDO Suicide News