Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

मनिका: सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक की हालत नाजुक

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के हुरहूरी मोड़ के पास शुक्रवार शाम बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 3 लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार पल्हेया पंचायत के बरवही गांव निवासी अजय उरांव एवं उसके दो साथी मनिका से मेदनीनगर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हुरहुरी मोड़ के समीप बाइक संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में बाक पर सवार अजय उरांव को काफी गंभीर चोटें आई है। जबकि उसके साथी वीरेंद्र उरांव एवं उपेंद्र सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल अजय उरांव को प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अगर मच्छर से हैं परेशान, तो कम कीमत पर यहां से खरीदें मच्छर मारने वाला रैकेट