Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंडमनोरंजन

रांची की मनमीत कौर कर रही है बॉलीवुड में धमाल, शेरशाह फिल्म से की करियर की शुरुआत

Manmeet Kaur

झारखंड की कई हस्तियों ने देश-विदेश में अपने राज्य का डंका बजाया है। मनमीत कौर राज्य की राजधानी रांची की एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रख कर अपनी पहचान बनाई है।

प्रारंभिक जीवन:

चंडीगढ़ में जन्मीं मनमीत कौर रांची में पली-बढ़ीं। उन्होंने 2008 में गुरु नानक स्कूल, रांची से 10वीं पास की। उसके बाद उषा मार्टिन एकेडमी से बीबीए किया। फिर उन्होंने रांची छोड़ दिया और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। अधिकांश प्रतियोगिताओं में वह विजेता रही।

टीवी पर आने वाले कई विज्ञापनों में किया काम

The News Sense से बात करने के दौरान मनमीत कौर ने बताया किअपने करियर के शुरुआती दौर में कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान टीवी पर आने वाले विज्ञापनों में भी काम किया है। इन विज्ञापनों से मशहूर होने के बाद उन्हें वीडियो एलबम में बतौर अभिनेत्री काम करने के ऑफर मिलने लगे।

कई वीडियो एलबम में किया अभिनय

विज्ञापनों से मशहूर होने के बाद मनमीत कौर ने वीडियो एलबम में अपनी अदाकारी से सभी को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने पहली बार मशहूर पार्श्व गायक दर्शन रावल के साथ बड़े बैनर में काम किया। उस वीडियो एलबम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

शेरशाह फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री

मनमीत ने शेरशाह फिल्म में कियारा आडवाणी की दोस्त ‘मोना’ का किरदार निभाया था। यह एक हिट फिल्म थी । मोना के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई।

पंजाबी फिल्मों में भी किया काम

मनमीत पंजाबी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘तू जुदा’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर पॉलीवुड अभिनेता धीरज कुमार ने काम किया था। यह फिल्म भी हिट रही थी।

इंस्टाग्राम पर हैं 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स

खूबसूरत एक्ट्रेस मनमीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टा पर पोस्ट की गई उनकी रील अक्सर वायरल होती रहती हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Manmeet Kaur