Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार : चेक बाउंस के आरोपी को छह माह की सजा

लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अब्दुल नसीर की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी समीर कुमार को छह माह की कैद और चेक की राशि के साथ एक लाख 20 हजार रुपये देने का आदेश पारित किया है।

वादी के वकील लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि बालूमाथ तेली टोला निवासी अरविंद कुमार ठेका का काम करता था। जिसमें आरोपी समीर कुमार पर एक लाख रुपए निकले थे। जिसके एवज में आरोपी समीर कुमार ने उसे बंधन बैंक रांची से जारी दो चेक के माध्यम से क्रमश: 75 हजार 25 हजार रुपये का भुगतान किया। जिसे वादी द्वारा 18 अगस्त 2017 को बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत किया गया था जब उस खाते में अपर्याप्त राशि के कारण चेक बाउंस हो गया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

चेक बाउंस होने के बाद अरविंद कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद श्री नसीर की अदालत ने उपरोक्त सजा सुनायी।

आरोपी के वकील मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें