Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

टाना भगतों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, समाहरणालय समेत कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप

लातेहार : जिले में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विरोध में अखिल भारतीय टाना भगत संघ का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। समाहरणालय परिसर में तिरंगा झंडा के साथ आये टाना भगतों ने डीसी कार्यालय का घेराव किया।

वहीं टाना भगतों ने अनुमंडल कार्यालय, वन प्रमंडल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय से सभी कर्मियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ा। जिससे सरकारी काम ठप हो गया है। टाना भगत संघ के द्वारा पांचवी अनुसूची का हवाला देते हुए पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग जारी है।

समाहरणालय में पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय टाना भगत संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत ने कहा कि आदिवासियों के कई संगठनों ने जिला प्रशासन को कई बार आवेदन देकर पांचवी अनुसूची संविधान के अनुसार कार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पांचवी अनुसूची के अनुसार जिले में स्वशासन गांव का शासन चलेगा।

उन्होंने कहा कि संविधान की पांचवी अनुसूची के अनुसार जिले में शासन व्यवस्था पर नियंत्रण जनजातियों के हाथों में होना चाहिए।

सरकारी कार्यालय में ताला लगने के बाद जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया 20 सूत्री एवं जिला नियंत्रण कक्ष में किया जा रहा है। मालूम हो कि टाना भगत ने मंगलवार को राज्य में पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। आंदोलन के पहले व दूसरे दिन टाना भगत जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर कब्जा कर विरोध जताया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन टाना भगत नहीं माने।

Latehar News