Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: नाबालिग का शव घर से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र में रविवार को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव उसके घर से बरामद किया गया है। घटना के वक्त किशोरी के अलावा उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन घर में ही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। नाबालिग के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

नाबालिग लड़की के पिता ने अर्जी में कहा है कि शनिवार को घर के सभी लोग रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में उनकी केवल 17 और 12 साल की दो बेटियां थीं। उसे अकेला देख शिवशंकर राम खपरैल वाले घर से अंदर घुसे, जबकि दो लोग बाहर निगरानी कर रहे थे।

सुबह 4 बजे बाहर खड़े लोगों ने शिवशंकर राम को फोन पर धमकाया और शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। गांव के लोगों के पहुंचने पर शिवशंकर राम चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीण जब घर पहुंचे तो देखा कि नाबालिग बच्ची मरी पड़ी है। थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें