Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हत्यारे पति को पुलिस ने पकड़ा

पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीबीर गांव के बेलवादामर टोला निवासी नेसार अंसारी ने रविवार दोपहर अपनी पत्नी रुकसाना खातून (20 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को उसने घर में ही छिपा दिया। इधर, सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने रविवार रात घर से शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी नेसार अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की मां सईदा बीबी ने चैनपुर थाने में दामाद नेसार अंसारी, ससुर रफीक अंसारी और सास सबीला बीवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतक के चाचा मुस्तफा अंसारी ने बताया कि रविवार दोपहर ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी कि मृतक की भतीजी रुकसाना खातून की हत्या कर दी गई है। अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है। साथ ही इसकी जानकारी चैनपुर थाने को भी दी गई। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ बेलवादामर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों ने बताया कि नेसार अंसारी के एक लड़की से अवैध संबंध थे। यह उनकी पत्नी ने देख लिया। बाद में पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने नेसर को डांट लगाई और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी। इसके बाद नेसार अंसारी घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल पत्नी ने जब इलाज कराने की बात कही तो परिवार के किसी सदस्य ने सुध नहीं ली। रविवार दोपहर को दवा दिलाने के बहाने घर से दूर नर्सरी में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को छिपा दिया गया। नेसार ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता-पुत्र दोनों ने मिलकर शव को किसी तरह नर्सरी में छिपा दिया। इसके बाद शव को अपने घर ले आए। रात में अंतिम संस्कार की तैयारी में व्यस्त था, तभी पुलिस को इसकी जानकारी हुई।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक रुकसाना खातून की दो माह की बच्ची है। मृतक के पिता बाहर रहते हैं। इसका मायका विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ में है।

चैनपुर थाना प्रभारी मुकेश साव ने बताया कि मृतक की मां की ओर से दी गई अर्जी के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी नेसार अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

advt