Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में वज्रपात से एक लड़की की मौत, चार अन्य लड़कियां घायल

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में आज शाम करीब 4:00 बजे बारिश के साथ वज्रपात होने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य बच्चिया घायल हो गई।

मृतक 15 वर्षीय किशोरी की पहचान चितरपुर निवासी रामदयाल उरांव की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में ग्राम निवासी वृक्ष उरांव की पुत्री बिंदु कुमारी, प्रमोद उरांव की पुत्री सिमरन कुमारी व शीतल कुमारी तथा शीतल उरांव की पुत्री दीपा कुमारी शामिल है।

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अशोक ओड़िया की देखरेख में किया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार सभी लड़कियां गांव के फुटबॉल मैदान किनारे स्थित जामुन का फल खाने गई थीं। इसी दौरान तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए सभी बच्चियां जामुन पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान वज्रपात हो गया जिसमें 15 वर्षीय किशोरी सरस्वती कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जबकि इस हादसे में चार अन्य बच्चियां बेहोश होकर करीब पौन घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ी रहीं। बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो आनन-फानन में घायल बच्चियों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी घायल बच्चियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में किशोरी की मौत हो जाने के बाद परिजनों व शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है।

advt