Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार : पांच सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

बीरेंद्र प्रसाद/लातेहार

लातेहार : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मेराजुल हक ने की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंद्रह साल से मनरेगा कर्मी इतने कम मानदेय पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने न तो नौकरी की सुरक्षा दी है और न ही सम्मानजनक वेतन. मनरेगा मजदूरों को छोटी-छोटी गलतियों के लिए बर्खास्त कर दिया जाता है, जबकि सरकारी कर्मचारियों को उसी गलती के लिए एक या दो महीने के लिए निलंबित कर दिया जाता है। यह मनरेगा मजदूरों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

मनरेगा मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरकार आर्थिक शोषण कर रही है। झारखंड प्रांत के मनरेगा मजदूर अब सरकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे, अपने अधिकारों के लिए उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थायीकरण या समान काम के लिए सामान वेतन की मांग पूरी करनी चाहिए, नहीं तो भविष्य में आंदोलन जारी रहेगा।

धरने का संचालन उमाशंकर गुप्ता ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, संघ की महिला नेता रतन कुमारी, बीपीओ मुजफ्फर कमाल, शमशुल हक, बद्री कुमार, अमित कुमार, उमाशंकर गुप्ता, चंदन कुमार, कौशलेंद्र राम, आनंद प्रजापति, कैलाश रजक, परमजीत सिसोदिया, नईम खान, मंजू देवी पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लातेहार मनरेगा कर्मचारी धरना