बालूमाथ: पेड़ की टहनी गिरने से युवक घायल, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत चमातू ग्राम में पेड़ की डाली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम निवासी चरकु राम का पुत्र तपेश्वर राम के रूप में हुई है।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल युवक को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने तपेश्वर राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के रांची रिम्स रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तपेश्वर राम जलावन के लिए महुआ पेड़ से लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक डाली टूट कर उसके सिर पर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।