Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने की बैठक, वन विभाग के प्रति जतायी कड़ी नाराजगी

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव के बाजार टांड़ में ग्रामीण एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी बालूमाथ नंदकुमार मेहता के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली हाथियों से हो रहे नुकसान और जंगली हाथियों को भगाने के मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने की व्यवस्था नहीं करने पर वन विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी से कहा कि मुआवजा राशि बढ़ायी जाये और जिन इलाकों में जंगली हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं, वहां से उन्हें भगाने की व्यवस्था की जाये। ग्रामीणों को तत्काल टॉर्च, लाइट व तेल की व्यवस्था करायी जाये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस पर वन पदाधिकारी श्री मेहता ने सभी को आश्वस्त किया कि तत्काल टॉर्च, लाइट व तेल की व्यवस्था करायी जायेगी। साथ ही जिन लोगों को पिछले वर्ष मुआवजा राशि नहीं मिली है वे अपना नाम व विवरण कार्यालय को दें उन्हें राशि भी दी जायेगी। साथ ही मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए विभाग के वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जायेगी।

मौक़े पर उपप्रमुख विजय उरांव, वन समिति सदस्य अजय सिंह, यासीन मियां, महेन्द्र भगत, रौकी लोहरा, अरुण साहु, शिवनाथ रजक समेत काफी संख्या में चिरु, हुम्बू, बोंगादाग, नवादा, अम्बवाटोली गांव के महिला-पुरुष मौजूद थे।

Latehar Herhanj Latest News