Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी के पहले मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया

रांची : राज्य की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापान और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में शानदार खेल के लिए नगाई हाजुकी को प्लेयर्स आफ द मैच का खिताब मिला।

जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का पहला गोल था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने लगातार हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी।

इस दौरान मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्टेडियम के भर जाने के बाद लोगों ने मोरहाबादी मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Women’s Asian Hockey Champions Trophy 2023