Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: जहरीले जानवर के काटने से युवती की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर मोहल्ला निवासी मोकन लोहरा की 22 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की मौत जहरीले जंतु के काटने से हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी को गुरुवार की देर रात किसी जहरीले जंतु ने काट दिया था। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अमरनाथ प्रसाद ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पूजा कुमारी के आकस्मिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।