Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
दक्षिणी छोटानागपुर

गुमला में पति की दरिंदगी, पत्नी को टांगी से काटकर मार डाला

गुमला : जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र के बगरू गांव में सोमवार को पति राजेंद्र बदाइक ने पत्नी अनुराधा देवी (30 वर्ष) की टांगी से काट कर हत्या कर दी। वह चार बच्चों की मां थी। उसके मासूम बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे, घर में कोई नहीं था। किसी को भनक तक नहीं लगी। राजेंद्र बड़ाइक शराब पीकर घर पहुंचा। दरवाजा बंद किया। इसके बाद उसने पत्नी पर टांगी से हमला किया और मरते दम तक टांगी से वार करता रहा।

हत्या के बाद राजेंद्र बड़ाइक ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। इसके बाद वह चुपचाप घर से भाग गया। रास्ते में ग्रामीणों ने उसकी हालत देखकर सवाल किया तो उसने कहा कि मैं बकरी को काट कर आ रहा हूं। गांव वालों ने उसकी बात मान ली और राजेंद्र बड़ाइक फरार हो गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। कहा जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किस बात को लेकर घरेलू विवाद था।

ग्रामीणों के मुताबिक राजेंद्र बड़ाइक हमेशा शराब का सेवन करता था। उसे अक्सर नशे में देखा जाता था। घटना के दिन वह शराब भी पी रहा था। उसके बच्चे स्कूल से घर लौटे तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। जब उसने दरवाजा खोला तो घर के अंदर गया तो उसने देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी है। उनकी मृत्यु हो गई थी। बच्चे रोने लगे। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और घर का नजारा देखकर दंग रह गए।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बच्चों ने बताया कि रविवार रात को काफी मारपीट हुई थी। पिता ने मां को जमकर पीटा था। माँ बहुत दुखी और परेशान थी। बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद दोनों शांत हो गए। हर दिन की तरह सोमवार की सुबह भी बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। घर पर माँ और पिता थे। स्कूल जाने के बाद वह फिर घर से बाहर चला गया। वह शराब पीकर घर लौटा और अपनी मां को टांगी से काटकर मार डाला।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। राजेंद्र बदाइक घर से फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसने हत्या की है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक राधा देवी चार बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी प्रियंका 10 साल की है, दूसरी बेटी रागनी 8 साल की है, तीसरा बेटा अतुल 6 साल का है और चौथा बेटा आदित्य 4 साल का है।

मां की मौत के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी देखभाल कौन करेगा। इन बच्चों की हालत खराब है। पड़ोसी बच्चों की मदद कर रहे हैं। इस शर्मनाक घटना को देख हर कोई आहत है।